15 जनवरी को खैरागढ़ अंचल के दौरे पर रहेंगे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

15 जनवरी को खैरागढ़ अंचल के दौरे पर रहेंगे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

खैरागढ़. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 15 जनवरी गुरुवार को खैरागढ़–छुईखदान–गण्डई जिले के प्रवास पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 1:30 बजे ग्राम मारुटोला कला पहुंचकर छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति का अनावरण तथा विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन करेंगे। इसके बाद वे ग्राम गर्रापार में मां शाकंभरी जयंती समारोह, मरार समाज भवन का लोकार्पण एवं सामाजिक सम्मेलन में शामिल होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन एवं पुलिस को सुरक्षा और प्रोटोकॉल संबंधी आवश्यक व्यवस्थाओं के निर्देश दिए गए हैं।