अवैध धान परिवहन रोकने टोल फ्री नंबर जारी

अवैध धान परिवहन रोकने टोल फ्री नंबर जारी

खैरागढ़. जिले में अवैध धान परिवहन और खरीदी-बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने टोल फ्री नंबर 9407957350 जारी किया है। इस नंबर पर आम नागरिक अवैध परिवहन, भंडारण या अन्य अनियमितताओं की जानकारी सीधे प्रशासन को दे सकेंगे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राप्त सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी और सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इसका उद्देश्य समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को पारदर्शी बनाना और वास्तविक किसानों के हितों की रक्षा करना है।

जिला प्रशासन ने सभी किसानों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से अपील की है कि कहीं भी अवैध धान गतिविधि दिखे तो तुरंत टोल फ्री नंबर पर सूचना देकर सहयोग करें।