खैरागढ़ जिले में 12 से 17 जनवरी तक एसआईएस लिमिटेड की भर्ती, सैकड़ों युवाओं को मिलेगा रोजगार

खैरागढ़ जिले में 12 से 17 जनवरी तक एसआईएस लिमिटेड की भर्ती, सैकड़ों युवाओं को मिलेगा रोजगार

खैरागढ़. जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। एसआईएस इंडिया लिमिटेड द्वारा खैरागढ़–छुईखदान–गंडई जिले में 12 जनवरी से 17 जनवरी 2026 तक सुरक्षा जवान, सुरक्षा अधिकारी और सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 400 सुरक्षा जवान, 20 सुरक्षा अधिकारी और 20 सुरक्षा सुपरवाइजर का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को SIS की रीजनल ट्रेनिंग अकादमी जसपुर में एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें शारीरिक प्रशिक्षण, औद्योगिक सुरक्षा, वीआईपी सुरक्षा, बैंक सिक्योरिटी, फायर फाइटिंग, प्राथमिक उपचार और कंप्यूटर जैसे विषयों का प्रशिक्षण शामिल होगा।

एसआईएस के कमांडेंट कुमार शिवेंद्र ने बताया कि भर्ती के लिए उम्मीदवार का शारीरिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है, उम्र 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा न्यूनतम योग्यता दसवीं पास या फेल रखी गई है। जिले में यह भर्ती 12 व 13 जनवरी को जनपद पंचायत छुईखदान, 14 व 15 जनवरी को जनपद  खैरागढ़ 16 जनवरी को नगर पंचायत गंडई तथा 17 जनवरी को ग्राम पंचायत साल्हेवारा में आयोजित की जाएगी। भर्ती स्थल पर शारीरिक मापदंड और लिखित परीक्षा के आधार पर चयन कर प्रशिक्षण हेतु नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद चयनित जवानों को लालकिला, कुतुब मीनार, हवाई अड्डे, बैंक, एटीएम, टाटा-बिरला ग्रुप, स्टेट बैंक जैसे देशभर के प्रतिष्ठानों में नियुक्ति दी जाएगी। एसआईएस द्वारा राज्य सरकार के न्यूनतम वेतन के अनुसार वेतन, पीएफ, ईएसआई, बीमा, पेंशन, बोनस, आवास, मेस और प्रमोशन जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी, जिससे युवाओं को स्थायी और सम्मानजनक रोजगार मिलेगा।