कुसुमकुआ में गोभी की उन्नत खेती पर किसान संगोष्ठी का आयोजन
बेहतर उत्पादन और अधिक मुनाफे की तकनीकों से होंगे किसान रूबरू
खैरागढ़. गोभी की खेती करने वाले किसानों को उन्नत तकनीक, बेहतर उत्पादन और अधिक मुनाफा दिलाने के उद्देश्य से 05 फरवरी 2026 को ग्राम कुसुमकुआ में किसान संगोष्ठी एवं फसल प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 3:30 बजे से साहू बाड़ी, कुसुमकुआ में आयोजित होगा, जिसमें एडवांटा कंपनी द्वारा गोभी की हाई-यील्ड किस्मों का प्रत्यक्ष फसल प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान किसानों को आधुनिक रोग-कीट प्रबंधन तकनीक, कम लागत में अधिक उत्पादन के व्यावहारिक उपायों तथा वैज्ञानिक खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी।
कार्यक्रम में किसानों को कृषि विशेषज्ञों से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा, जिससे वे अपनी खेती से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे। आयोजन के आयोजक किसान रोशन साहू ने क्षेत्र के सभी गोभी उत्पादक किसानों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की है, ताकि वे नई तकनीकों का लाभ उठाकर अपनी आमदनी बढ़ा सकें। आयोजन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आयोजक किसान रोशन साहू एवं भोला साहू (मोबाइल 9907139464) से संपर्क किया जा सकता है।



